Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री बालक/बालिका (माध्यमिक) प्रोत्साहन योजना 2025 | Online Apply, पात्रता व लाभ | ऑनलाइन आवेदन शुरू |

 मुख्यमंत्री बालक/बालिका (माध्यमिक) प्रोत्साहन योजना 2025 : ऑनलाइन आवेदन शुरू


बिहार सरकार द्वारा छात्रों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री बालक/बालिका (माध्यमिक) प्रोत्साहन योजना 2025 का ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। इस योजना का उद्देश्य मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता देना है, ताकि वे आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।

योजना का उद्देश्य :

👉 इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है।

👉 10वीं पास करने के बाद आर्थिक समस्या के कारण पढ़ाई न छोड़ें, इसके लिए सरकार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है।

लाभ (Benefits) :

  1. लड़कियों को ₹10,000/- की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  2. लड़कों को ₹10,000/- की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  3. राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी।

पात्रता (Eligibility) :
  1. छात्र/छात्रा बिहार राज्य का स्थायी निवासी हो।
  2. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से वर्ष 2025 में मैट्रिक परीक्षा पास किया हो।
  3. छात्र-छात्रा का बैंक खाता आधार और डीबीटी से लिंक होना चाहिए।
  4. केवल पहली बार मैट्रिक पास करने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents) :
  1. आधार कार्ड
  2.  बैंक पासबुक
  3.  मैट्रिक का अंकपत्र या प्रमाण पत्र
  4.  पासपोर्ट साइज फोटो
  5. निवास प्रमाण-पत्र
  6.  आय प्रमाण-पत्र
  7.  जाति प्रमाण-पत्र
  8. पासपोर्ट साइज फोटो
  9.  मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online) :
  1. सबसे पहले इसके ऑफिशियल वेबसाइट  पर जाएं। जिसका लिंक नीचे मिल जायेगा |
  2. "मुख्यमंत्री बालक/बालिका (माध्यमिक) प्रोत्साहन योजना 2025" पर क्लिक करें।
  3. नई पंजीकरण (New Registration) पर जाकर अपनी जानकारी भरें।
  4. मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन सबमिट करने के बाद Acknowledgement Slip डाउनलोड कर लें।
Important Notice :
प्रोत्साहन/मेधावृत्ति छात्रवृत्ति योजना -2025 की राशि प्राप्त करने हेतु मेधसोफ्ट पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करें। विशेष जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की तिथि दिनांक 15.08.2025 से निर्धारित की गई है।

 ऑनलाइन पंजीकरण करते समय वही विवरण दर्ज करें जो आपके बोर्ड के मार्कशीट कार्ड पर है।

सभी छात्रओं को सूचित किया जाता है कि जिनका भी आधार आपके बैंक खाता से सीडेड (DBT के लिए ) नहीं है , वो बैंक से तुरंत संपर्क करे। क्यूंकि आधार सीडिंग और खाता से आधार लिंक अलग चीज़े है। जिनका भी बैंक अकाउंट आधार के साथ सीडेड नहीं है, उनका भुगतान नहीं किया जाएगा।

1) पोर्टल पर पंजीकरण के बाद कृपया विभागीय तथा बैंक से बैंक खाता के सत्यापन का इंतजार करें |
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates) :
  1. ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 अगस्त 2025
  2. आवेदन की अंतिम तिथि: शीघ्र अपडेट होगा
  3. राशि वितरण: सत्यापन के बाद सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।

✅ निष्कर्ष:
बिहार सरकार की यह योजना उन छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है जो मैट्रिक पास करने के बाद आर्थिक कारणों से पढ़ाई रोकने पर मजबूर हो जाते हैं। यदि आपने भी 2025 में मैट्रिक परीक्षा पास की है तो तुरंत इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।

❓ आधार सीडिंग और DBT से जुड़ी महत्वपूर्ण FAQs

Q1. आधार लिंक और आधार सीडिंग में क्या अंतर है?
👉आधार लिंक (Aadhaar Linking): जब आप अपना आधार नंबर बैंक खाते से जोड़ते हैं, तो बैंक आपके खाते में आधार की जानकारी दर्ज कर लेता है।
आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding for DBT): यह एक अतिरिक्त प्रक्रिया है, जिसमें आपका बैंक खाता आधार के साथ NPCI (National Payments Corporation of India) प्लेटफॉर्म पर DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए सक्रिय किया जाता है।
⚠️ केवल लिंक होना काफी नहीं है, DBT के लिए सीडिंग अनिवार्य है।

Q2. अगर मेरा आधार केवल बैंक खाते से लिंक है और DBT के लिए सीडेड नहीं है तो क्या होगा?
👉 आपका खाता आधार से जुड़ा हुआ दिखेगा, लेकिन सरकारी योजनाओं की राशि (जैसे – मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना) आपके खाते में नहीं आएगी। भुगतान केवल उन्हीं छात्रों को होगा जिनका खाता DBT के लिए सीडेड है।

Q3. मैं कैसे चेक करूँ कि मेरा खाता आधार से DBT के लिए सीडेड है या नहीं?
👉 आप नीचे दिए गए तरीकों से जांच सकते हैं –
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाकर "Check Aadhaar-Bank Linking Status" विकल्प देखें।
अपने बैंक की शाखा में जाकर पूछें कि खाता DBT के लिए सीडेड है या नहीं।
कुछ बैंकों में आप 99991# डायल कर USSD सेवा से भी चेक कर सकते हैं (अगर आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक है)।

Q4. आधार सीडिंग कराने के लिए क्या करना होगा?
👉अपने बैंक की शाखा में जाएं।
बैंक अधिकारी से कहें कि आपके खाते को DBT के लिए आधार सीड करना है।
आधार कार्ड और बैंक पासबुक साथ लेकर जाएं।
सीडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद SMS या रिसीट मिलती है।

Q5. यदि मेरा खाता आधार से DBT सीडेड नहीं हुआ तो क्या योजना का लाभ मिलेगा?
👉 ❌ नहीं, जिन छात्रों का खाता DBT के लिए सीडेड नहीं है, उन्हें योजना का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसलिए जल्द से जल्द बैंक जाकर आधार सीडिंग कराएँ।

Q6. आधार सीडिंग में कितना समय लगता है?
👉 सामान्यतः 2-3 दिन में आधार सीडिंग हो जाती है। कभी-कभी बैंक और NPCI सर्वर अपडेट के कारण इसमें 7 दिन तक लग सकते हैं।

✅ निष्कर्ष:
सभी छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधार लिंक करवाने तक सीमित न रहें, बल्कि यह भी सुनिश्चित करें कि उनका खाता DBT के लिए सीडेड हो। तभी उन्हें मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजनाओं की राशि समय पर मिलेगी।

❓ मुख्यमंत्री बालक/बालिका (माध्यमिक) प्रोत्साहन योजना 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. मुख्यमंत्री बालक/बालिका (माध्यमिक) प्रोत्साहन योजना 2025 क्या है?
👉 यह बिहार सरकार की एक छात्रवृत्ति योजना है, जिसके तहत मैट्रिक पास लड़कियों को ₹10,000 और लड़कों को ₹8,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

Q2. इस योजना का लाभ कौन ले सकता है?
👉 केवल बिहार राज्य के निवासी छात्र-छात्राएं जिन्होंने 2025 में पहली बार मैट्रिक परीक्षा पास की है, आवेदन कर सकते हैं।

Q3. ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें?
👉 इसका ऑनलाइन आवेदन इसके ऑफिशियल वेबसाइट से किया जा सकता है। जिसका लिंक उपर महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में मिल जायेगा है |

Q4. आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
👉 आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मैट्रिक मार्कशीट, निवास प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, इमेल आईडी (Email-Id) और मोबाइल नंबर आवश्यक है।

Q5. योजना की राशि कब और कैसे मिलेगी?
👉 सत्यापन के बाद राशि सीधे छात्र/छात्रा के बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी।

Q6. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
👉 आवेदन की अंतिम तिथि सरकार द्वारा अलग से घोषित की जाएगी। समय रहते आवेदन करना ज़रूरी है।

Apply Imprtant Links :

Apply Online For Matric Click Here
Apply Online For 10+2           Click Here
Apply Online For 10+2 (sc/st)Click Here
Official WebsiteClick Here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Best Companies

javascript:;">Your Responsive Ads code (Google Ads)